भाजपा अल्पसंख्यक द्वारा नोएडा में मनाई गई डाॅo एपीजे अब्दुल कलाम की बरसी

admin

admin

28 July 2024 (Publish: 12:49 PM IST)

  • डाॅo एपीजे अब्दुल कलाम के दिखाए रास्ते पर चलना ही उन्हें सबसे बड़ी ख़िराज-ए-अकीदत: चौधरी ज़ाकिर हुसैन

सुफ़यान सैफ / मेवात टाइम्स नेटवर्क
नूहं : शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक उत्तर प्रदेश द्वारा नोएडा के हल्द्वानी में भारत रत्न व देश के पूर्व राष्ट्रपति मिसाईल मैन डाॅo एपीजे अब्दुल कलाम की नौंवी पुण्यतिथि के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित कर उनकी बरसी मनाई गई और उन्हें खिराज़ ए अकीदत पेश की गई।
   समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी ज़ाकिर हुसैन रहे तथा अध्यक्षता उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने की।
   कार्यक्रम के आयोजक उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य सरफराज अली रहे।
    चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मरहूम डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम हमारे देश की शान हैं। उनके द्वारा देश के लिए वैज्ञानिक क्षेत्र में जो योगदान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश व देश के लोग उसे हमेशा याद करेंगे। अब्दुल कलाम जैसी सख्सियतें सदियों में जन्म लेती हैं। हम सभी का कर्त्तव्य है कि हम उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए देश को विकसित बनाने में अपना योगदान दें।
 हुसैन ने कहा कि आज नोएडा में जो कार्यक्रम आयोजित हुआ है इसमें सभी प्रमुख लोगों ने भारत रत्न डॉक्टर अब्दुल कलाम को खिराज ए अकीदत पेश की है।
    प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को खिराज ए अकीदत पेश करते हुए कहा की उन्हें सबसे बड़ी खिराज ए अकीदत यही है की उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलें और उनके जीवन से सीख लें।
   उल्लेखनीय है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी के नेतृत्व में अल्पसंखयक मोर्चा आज पूरे देश में उनकी पुण्यतिथि (बरसी) मना रहा है।
   इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
   इस अवसर पर इरफान खान हज कमेटी भारत सरकार में पूर्व सदस्य, अहसान खान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, सुहैल खान जिला महामंत्री, जाकिर हुसैन जिला मंत्री, आजाद नूरानी, सत्तार मुल्लाजी, जमशेद, सिजल खान, शादाब अली नक़वी प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हरियाणा, दानिश सयासद अमरोहा के अलावा काफी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top